मेरी मां ने देश की माताओं और बहनों के सेवा के लिए मुझे राष्ट्र को समर्पित किया

पटना सिटी, (खौफ 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में राज दरबार बैंकेट हॉल में भाजपा कार्यकर्ता और जीविका दीदी का बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के जीविका दीदी और भाजपा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मंगलवार के दिन एक नई सुविधा जीविका दीदी को जीविका निधि साख सहकारी संघ उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे जीविका से जुड़ी बहनों को अब आसानी से पैसा मिलेगा।जिससे अपने कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था पूरी तरह से डिजिटल है।

बिहार में एन डी ए की सरकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंहा इस योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। विकसित भारत का मुख्य आधार है सशक्त महिला, हम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे काम कर रहे हैं।हमने महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए, हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्के मकान बनवाए और ये भी सुनिश्चित किया कि ये मकान महिला के नाम पर हो।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
Advertisements
SHYAM JWELLERS

हर घर जल योजना के तहत पीने के शुद्ध पानी लोगों के घर घर पहुंचाया। रोगी के ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाएं ताकि लोगों की ईलाज सुनिश्चित हो सके। गरीबों को मुफ्त अनाज देने का काम किया ताकि कोई भूखा न रहे। लखपति दीदी और बैंक सखी बना कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती दी।माता और बहनों की सेवा हमारे लिए महायज्ञ है।बिहार की धरती नदी तक को मईया कर संबोधित करती है। वही राजद और कांग्रेस के मंच से मेरी स्वर्गीय माता को गाली देने का काम किया है जो मेरे लिए असहनीय है। नारी शक्ति का सशक्तिकरण मेरी सरकार की प्राथमिकता सूची में है। हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी हो इसके लिए प्रयासरत रहे।देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माताओं का आशीर्वाद जरूरी है। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव जी शामिल हुए। इस अवसर पर जीविका दीदी और भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999