घर में प्रवेश पर सनकी पति ने पत्नी और सास को खंती से मारकर किया घायल!

जमुई(मो० अंजुम आलम): शहर स्थित महराजगंज में रविवार की सुबह अपने घर में प्रवेश करने को लेकर सनकी पति श्रवण कुमार ने अपनी ही पत्नी और सास को खंती से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिर मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस के द्वारा आरोपित श्रवण कुमार और उनके पिता रामलाल साव व एक अन्य युवक बबन को गिरफ्तार कर लिया। फिर मानवाधिकार एक्शन फॉर्म राष्ट्रीय महिला संगठन के द्वारा गंभीर अवस्था में घायल दोनो मां और बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर मनीष कुमार के द्वारा इलाज किया जा रहा है।घायलों की पहचान भागलपुर जिले के अलीगंज गांव निवासी शंकर प्रसाद साह की पत्नी माधुरी देवी और पुत्री आर्या कुमारी के रूप में हुई है।

दरअसल आर्या कुमारी की शादी डेढ़ वर्ष रामलाल साह के पुत्र श्रवण कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। उसके बाद विगत तीन महीना से रामलाल साह और उनके पुत्र श्रवण साह के द्वारा आर्या कुमारी को घर से बाहर कर दिया गया और आर्या कुमारी थाना से लेकर विभिन्न पदाधिकारी के यहां फरियाद दर-दर की ठोकरे खाते रही।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

इस दौरान आर्या के सभी परिवार जमुई पहुंचे और आर्या को घर में रखवाने के लिए सभी लोग श्रवण कुमार साह के घर पर गए और घर में लगे ताला को तोड़ कर आर्या को अंदर प्रवेश करवा दिया। इस दौरान मानवाधिकार एक्शन फोरम राष्ट्रीय महिला की सदस्य भी मौजूद थी। तभी रामलाल साह और उनके पुत्र श्रवण साह व एक अन्य युवक बबन आया।उसके बात श्रवन साह के द्वारा खंती से अपनी ही पत्नी आर्या कुमारी और सास माधुरी देवी को बेरहमी से मारने लगा।इस दौरान सास का एक हाथ और पत्नी का पैर टूट गया ।जिससे स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए और श्रवण की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। फिर घायल को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लग गई।इस दौरान लोगों ने आरोपित श्रवण और उनके पिता रामलाल साह व बबन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत आर्या कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999