एनडीपीएस एक्ट में गया था जेल, परिवार वालों का आरोप थाने में तीन दिन रखकर की गई पिटाई हुए मौत!

नालंदा, राजेश। शुक्रवार की सुबह बिचाराधीन कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पिछले तीन सप्ताह से मंडल कारा बिहार शरीफ में युवक बंद था। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नईसराय निवासी छोटे राम का (19) वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। आनन-फानन में कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

मृतक के भाई ने बताया कि 25 दिन पूर्व नगर थाना की पुलिस ने झूठे आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और तीन दिनों तक थाने में रखकर उसकी पिटाई की गई। जिसके कारण उसके भाई की तबीयत खराब हो गई। उन लोगों ने नगर पुलिस एवं जेल पुलिस से बेहतर इलाज के लिए गुहार लगाया था। लेकिन किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गई। शुक्रवार की सुबह जेल पुलिस से सूचना मिली कि उसके भाई की तबीयत ज्यादा खराब है। इसी सूचना पर वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनके भाई के मौत हो चुकी थी।

नगर थाना की पुलिस ने कांड संख्या 202/24 में राजू कुमार समेंत कुल 6 आरोपियों को 39 पुड़िया ब्राउन शुगर एवं 28 हजार नगद रुपयों के साथ 10 मार्च को नगर थाना पुलिस ने गौरागढ़ स्थित नीम के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट में राजू जेल गया था। वहीं मौत की सूचना के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। युवक 3 भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

वहीं मौत के बाद गुस्साए परिजन ने शव को जेल पुलिस की अभीरक्षा से लेते हुए हॉस्पिटल मोड़ पर शव को रख कर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक को किसी प्रकार का रोग नहीं था पुलिस के टॉर्चर से उसकी मौत हुई है।

जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खून की उल्टी हुई इसके बाद विचाराधीन कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो सप्ताह पूर्व ही ब्राउन शुगर के मामले में जेल आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का खुलासा हो सकेगा।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999