
भीषण टक्कर इस हादसे में तीन लोग मौत!
पटना सिटी, (खौफ 24) बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर पटना नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी और ई रिक्शा सवारी गाड़ी में गुरुवार की रात भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से पास के NMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना की पुष्टि करते हुए बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ के नजदीक अचानक दोनों गाड़ियों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसा में पटना नगर निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए, जबकि ई रिक्शा में सवार गाड़ी के पलटने से सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को NMCH में भर्ती कराया है।जहां आज इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई
()