तीन दिवसीय 554 वे प्रकाश पर्व की सारी तैयारियां

राजगीर(राकेश ): अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज से प्रकाश पर्व का आगाज होने जा रहा है। अब तक 600 श्रद्धालु इस प्रकाश पर में शिरकत करने के लिए आ चुके हैं जबकि 400 प्रवासी आने की संभावना जताई जा रही है। राजगीर में शुरू हो रहे तीन दिवसीय 554 वे प्रकाश पर्व की सारी तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवासन स्थल से गुरुद्वारा एवं अन्य जगह पर लाने के लिए 135 ई रिक्शा का निशुल्क परिचालन भी किया जा रहा है साथ ही 50 ई रिक्शा को रिजर्व रखा जा रहा है। सभी आवासन स्थल पर हेल्पडेस्क 24 घंटे का रजत रहेंगे। गुरुद्वारा के सामने ही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। जो 24 घंटे तक का रहेगा। वही इस संबंध में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि सभी आवासन स्थल सहित कुल 12 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। जिसमें अभी तक 300 से अधिक लोगों का समान इलाज किया गया है। विधि व्यवस्था को लेकर 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। इसके साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि एवं महानिदेशक पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी ने प्रकाश उत्सव के लेकर निरीक्षण कर चुके हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999