
सीमेंट ब्यासायी के यहां दर्जनों की संख्या में हथियार से लैस घुसे डकैत
पटना, सुधांशु पाण्डे पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहा मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे बदमाश घर में घुसे और लूटपाट के घटना को अंजाम देने लगे। तभी इसकी भनक परिवार के सदस्यों को लगी जिसके बाद घर में मौजूद लोगो ने इस घटना को ले विरोध में घर में मौजूद हथियार से फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सभी घटना को अंजाम दे रहे डकैत भागने लगे इसी दरमियान डकैतों द्वारा भी दर्जनों की संख्या में गोलीबारी की गई।
मंसूबा हुआ नाकाम
इस घटना को ले सीमेंट ब्यबसायी सुनील सिंह बे बता की घटना करीब 12:30 बजे रात की है. काफी संख्या में डकैती के लिए बदमाश पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुसे।जिसके बाद सबसे पहले डकैत उनकी मां सुनैना देवी के कमरे में गए और मां को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया जिसके बाद सिरहाना में रखा गोदरेज का चाभी ले कर गोदरेज खोला। वहां से करीब दस हजार हजार रुपये समेत एक पायल डकैतों ने ले लिए। उसी कमरे में सुनील सिंह के दो भतीजी आशा कुमारी एवम मनया कुमारी भी सो रही थीं। अचानक आबजा सुन कर जाग गई जो यह सब देखकर डर गईं और चिल्लाने लगीं. इसके बाद हम लोगों की नींद खुली। जिसके बाद पनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करने लगे। इसके बाद आसपास में छुपे डकैतों ने भी फायरिंग शुरू कर दी और वो लोग धीरे-धीरे निकल गए. उन्होंने बताया कि इस डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक की संख्या में डकैत होंगे।
नाव से आए होंगे डकैत जताई आसंका
सीमेंट ब्यबसायी ने बताया की उनका घर गंगा के किनाने है इसलिए हो सकता है कि ये लोग नाव से आए होंगे क्योंकि आसपास से बाइक या किसी गाड़ी की आवाज नहीं आई । जब तक समझ पाते सभी अंधेरा के फायदा उठा कर भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी
घटना की सूचना पर फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज एवम फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार मौके पर पहुंच कर मामले का संज्ञान लिया उन्होंने बताया की पीड़ित की ओर से ज्यादा रकम की लूट की बात नहीं कही गई है. अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले को ले छानबीन में जुटी है।