दुनिया

जहानाबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन

Super Admin
Sep 17, 2026 1 min read 0 views
जहानाबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा गुरुवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा में सिपाही, हवलदार, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुना। समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित शाखा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस सभा के दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (घोषी) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
दुनिया

हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

पटनासिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर आमजन एवं व्यापारियों के बीच भय का माहौल बनाने के मा...

Staff·3 days ago
1m
घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
दुनिया

घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

पटना। नदी थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों ...

Staff·4 days ago
1m