बैंक और ज्वैलरी शॉप्स की सुरक्षा जांच तेज, ASP नगर पटना ने खुद किया निरीक्षण

पटना, (खौफ 24) पुलिस महानिदेशक, बिहार के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर पटना पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों एवं ज्वैलरी शॉप्स के आसपास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना एवं अपराध की आशंका को समय रहते खत्म करना है।

इसी क्रम में मंगलवार को दीक्षा, सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर), पटना ने शहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकिंग प्रतिष्ठानों एवं ज्वैलरी शॉप्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिकों से समन्वय स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999