मंटू राय हत्याकांड में बड़ा खुलासा

पटना सिटी, (खौफ 24) खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित दुल्ली घाट पास 18 मई की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान मन्दु राय के रूप में हुई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। मामले की जानकारी देते हुए DSP-2 डॉ गौरव कुमार ने बताया वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने राज्य और राज्य के बाहर भी लगातार छापेमारी की। 

पुलिस दबाव के कारण मुख्य नामजद आरोपी ने 29 मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की पहचान उजागर की। इनमें से एक मुन्ना कुमार को रामजानकी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मानस कुमार ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या, लूट जैसे गंभीर आरोपों के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य दो आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच जारी है और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999