चाकुओं से गोंद कर नृशंस हत्या, इलाके में फैली सनसनी

मनेर, आनंद मोहन : पटना में अपराधियों का दुस्साहस चरम सीमा पर है आये दिन अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के अपराधियों द्वारा 30 वषिर्य अज्ञात शख्स की नृशंसता पूर्ण हत्या कर शव को एक ईट भट्टे के समीप फेक दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी एसपी भी मौका ए वारदात पर पहुंच गए। अभी तक कत्ल कर दिए गए युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मनेर थाना के व्यापुर में ईट भट्टा से शव मिला है। चाकू मार कर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान है। बताया जा रहा है कि गला काट और चाकू से वार कर शख्स को मौत के घाट उतार दिया है। घटना को लेकर पटना एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मनेर थाना क्षेत्र में व्यापुर में एक डेड बॉडी मिली है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव की पहचान के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टिया हत्या प्रतीत होता है। यह हत्या कहीं और निर्मम तरीके से कर कर यहां साक्ष्य छुपाने को लेकर फेंक दिया गया है। मृतक का उम्र करीब 30 वर्षीय बताई जा रही है। घटना स्थल से बोरा, रस्सी, ईंट बरामद हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999