चन्द्राबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही वे चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। नायडू को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने सीएम पद की शपथ दिलाई। बता दें कि नायडू के साथ साथ डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए सहयोगी दलों के नेता और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पीएम मोदी ने गले मिलकर उन्हें बधाई दी। बता दें कि नायडू ने मंगलवार देर रात अमरावती में अपने आवास पर अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद अपने मंत्रिपरिषद को अंतिम रूप दिया।उनके नेतृत्व में कुल 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण हो रहा है। नायडू की मंत्रिपरिषद में 17 नए चेहरे हैं। वहीं बाकी पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं टीडीपी प्रमुख ने एक पद खाली रखा है। बता दें कि जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। मंत्रियों की लिस्ट में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं। बाकी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के हैं। मंत्रिपरिषद में चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू और जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंदला मनोहर का नाम शामिल है। नायडू की मंत्रिपरिषद में तीन महिलाएं हैं। वहीं वरिष्ठ नेता एन मोहम्मद फारूक मंत्रिपरिषद में अकेले मुस्लिम चेहरा हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999