श्रुति आईपीएस बनने के बाद गुरूजनों से लिया आर्शीवाद

बोकारो, (खौफ 24) पूर्व छात्रा श्रुति भारतीय पुलिस सेवा बनने के बाद अपने पुराने विद्यालय पहुंची। हाल में वह हजारीबाग में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात है।
कभी स्कूल की छात्रा रही श्रुति अब आईपीएस बनबर विद्यालय के पुराने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने पहुंच गयी। भले ही वो आईपीएस बन गयी। लेकिन आज भी गुरूजनों के प्रति उनके मन में वही श्रद्धा व सम्मान है।

श्रुति चिन्मय मिशन की स्वामिनी आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय प्रबंधन के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा उप प्राचार्य नरर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रुति ने संजीव सिंह, एसएन झा, डॉ नमिता शर्मा, निशा सिंहा, पंकज कुमार मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों से भी भेंट की।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही श्रुति वे विद्यालय में भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही हैं। वो अपने पुराने कक्षा में जाकर भावनात्मक लगाव बनाए रखा। कक्षा में पहुंचकर उसने पूर्व की यादों को ताजा किया। कुछ पल तक पूरे कक्षा, बेंच व और दिवारों को निहारती रही।मेहनत से प्राप्त की सफलताआचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने भारतीय पुलिस सेवा श्रुति की सफ़लता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उन्होंने अपने मेहनत, लगन और एकाग्रता से प्राप्त किया है। स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय प्रबंधन के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999