
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के धनबाद आगमन पर उपायुक्त वरुण रंजन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर किया स्वागत
धनबाद, (खौफ 24) मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार चम्पाई सोरेन के धनबाद आगमन पर उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने धनबाद स्थित बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री, झारखंड के चम्पाई सोरेन के धनबाद आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, डीएफओ विकास पालीवाल समेत जिला के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें।
()