चाचा ने दो भतीजे पर चलाई गोली, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

जमुई, मो. अंजुम आलम  सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव में रविवार को दिन के 11:30 बजे भूमि विवाद के रंजिश में सनकी चाचा ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दो भतीजे पर तीन राउंड गोली चला दी। एक गोली बड़ा भतीजा यानि स्व: राजेश्वर कुमार के बड़े पुत्र राहुल कुमार की पीठ में लगी, जबकि दूसरी गोली छोटे भतीजे सत्यम कुमार के पेट को छूते हुए गुजर गया और तीसरी गोली चूक गई। घटना के बाद आरोपित चाचा सहित अन्य लोग फरार हो गए। उंसके बाद स्वजन द्वारा घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर द्वारा दोनों भाइयों का इलाज किया जा रहा है। सूचना के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। साथ ही कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र महतो की शिक्षिका पत्नी कुसुम देवी को गिरफ्तार किया गया है।

घायल राहुल कुमार ने बताया कि जमीन का बंटवारा कई वर्षों पूर्व हो चुका था। इसके बावजूद राजेन्द्र महतो द्वारा हिस्से की जमीन से ज्यादा जमीन की मांग किया जा रहा था। इतना ही नहीं सभी जमीन के आगे के हिस्सा को वह जबरण लेना चाह रहा था जिस वजह से करीब एक कट्ठा जमीन को राजेन्द्र महतो खेत की आर काटकर अपने जमीन में मिला लिया था। जब इस बात की जानकारी हुई तो वे दोनों भाई भी खेत पर गए और चिन्ह देकर अपनी जमीन को ले लिए। इसी दौरान राजेन्द्र महतो और उनकी पत्नी कुसुम कुमारी, पुत्र अनमोल कुमार सहित अन्य लोग आया और ताबड़तोड़ तीन गोली चला दी। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। फिलहाल राहुल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर राजेन्द्र महतो द्वारा अपने परिवार के सहयोग से दो भाइयों को गोली मारने की बातें सामने आ रही हैं। घटना स्थल से एक कारतूस और एक खोखा बरामद कर कुसुम देवी नामक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों भाइयों कि हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999