
ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिले लोगों के मोबाइल
पटना, (खौफ 24) रेल पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस आए दिन लोगों की खोई या चोरी हुई मोबाइल को बरामद कर उनको वापस कर रही है। इसी कड़ी में पटना रेल पुलिस को एक बार फिर उपलब्धि मिली है।
पुलिस ने 107 मोबाइल को उनके असल धारकों को वापस किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के नोडल पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल, रेल पुलिस उपाधीक्षक को बनाया गया हैं। रेल पुलिस ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
()