लालच देकर 10 लाख रुपए की संपत्ति लेकर फरार हुई ठग महिला

जमुई(अंजुम आलम): सिकंदरा बाजार स्थित टोले की एक दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां टूटे-फूटे व पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का प्रलोभन देकर महिला ठग ने अपना उल्लू सीधा कर लिया और लगभग 10 लाख रुपये के सामानों को लेकर फरार हो गई। जिसका कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसा मामला खास कर फिल्मों में ज्यादा देखने व सुनने को मिलती थी लेकिन ऐसा ठगी का दृश्य हक़ीक़त में यहां देखने को मिल रहा है।जिससे पूरे टोले की महिलाओं के बीच दहशत फैली हुई है।

दरअसल ठग महिला का एक गिरोह सिकंदरा बाजार स्थित एक टोले में आई और पहले टूटे-फूटे बर्तन को बदल कर नए बर्तन देने का प्रलोभन दी। इस दौरान कई महिलाओं ने अपने-अपने घर के सभी पुराने बर्तन लेकर दिए और कुछ दिनों के बाद फिर ठग गिरोह के द्वारा सभी को नया बर्तन भी लाकर दिया गया।इस तरह कई दिनों से पुराने और नए का खेल चलता रहा।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

धीरे-धीरे टोले की अधिकांश महिलाएं पुराने बर्तन देती गई और उसे नया बर्तन मिलता गया। इससे टोले की महिलाओं का भी विश्वास और भरोसा ठग महिलाओं के प्रति बढ़ता गया। इतना ही नहीं ठग महिलाओं के प्रति विश्वास इतना ज्यादा बढ़ गया कि अब सभी महिलाएं उसे पायल, सोने के जेवरात समेत अन्य सामानों को नया करने के लिए दे दी। लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामानों को लेकर ठग महिलाओं का गिरोह फरार हो गया। काफी दिन बीतने के बाद जब नए सामान नहीं मिले तो महिलाओं के बीच चर्चा होने लगी और बौखलाहट भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह मामला सिकंदरा थाना पहुंच गई। उसके बाद ग्रामीणों के आवेदन पर सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। ठग महिलाओं की तलाश पुलिस कर रही है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999