नए थानाध्यक्ष का किया स्वागत, क्राइम कंट्रोल की उम्मीद

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना परिसर में मंगलवार को नये थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं मीडिया कर्मी से थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से परिचय किये, तथा आगामी ईद एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जानकारी लिए। शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का अपील किया।

आज के बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुख्य रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बाबत उपस्थित नरपतगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान ने कहा कि शराबबंदी के बाद, अभी के समय में 20 से 25 उम्र के बच्चे नशा सेवन करने का आदि हो गया है। सनफिक्स, चरस, गाजा, स्मैक, आदि नशीली पदार्थों का सेवन करता है। जिससे छोटी- बड़ी छिट फुट घटना घटती रहती है। समाज के लोग और पुलिस एक साथ मिलकर ही कम उम्र के बच्चों को नशीली पदार्थों के सेवन से बचाया सकते हैं एवं तस्करी पर भी रोक लगाया जा सकता है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

जनप्रतिनिधियों ने कहा खुली सीमा होने के कारण शराब एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रहा है जिस पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। सभी ने कहा नए थाना अध्यक्ष से उम्मीद है कि तस्करी पर रोकथाम जरूर करेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल के नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा तस्करों की सांठ-गांठ इस प्रकार है कि उनका मनोबल काफी ऊंचा उठ गया है। जिससे पुलिस की कार्रवाई से जरा भी भय नहीं होता है। सभी के बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा आप सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग मिला तो क्षेत्र में तस्करी पर पूर्ण विराम लग सकता है।

उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार एवं शराब तस्करी पर हमारी पैनी नजर है। बख्से नहीं जाएंगे। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों में नवाबगंज पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आलोक रमन, उप मुखिया प्रतिनिधि हसीब अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजा रक्षित, पूर्व मुखिया अचरा विनोद यादव, पैक्स अध्यक्ष अचरा प्रीतम विराजी, राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष नरपतगंज, धनंजय यादव, भंगही पंचायत के सरपंच श्याम साह,वार्ड सदस्य दिलीप यादव,रणधीर यादव, गणेश यादव, अजय साह, मनीष कलानिधि, मोहम्मद कासिम, जफर हुसैन, सरयुग यादव, महानंद साह, आदि के अलावे थाना पुलिस में एस आई रमेश कुमार, गुलशन कुमार,अरूण कुमार, एवं परमात्मा सिंह यादव के साथ-साथ थाना के सभी पुलिस कर्मी एवं चोकीदार मौजूद थे। सभी ने नए थाना अध्यक्ष का गर्भ जोशी से स्वागत किया। थाना अध्यक्ष ने भी सभी आगन्तुकों को इस मौके पर धन्यवाद दिया।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999