आयुक्त डॉ. सिंह के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना, (खौफ 24) शुक्रवार, दिनांक 11.07.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निदेश दिया गया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें। पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें।

प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाने तथा व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में 10.00 बजे पूर्वाह्न से 02.30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ भूतनाथ सब्जी मंडी से होते हुए सम्पहाउस तक रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 11,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

अजीमाबाद अंचल में 10.00 बजे पूर्वाह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ मसौढ़ी मोड़ से अगमकुआँ मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान 2 ठेला, 5 बेंच जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद् खगौल में 11.00 बजे पूर्वाह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बताला फैक्ट्री गाड़ीखाना से डीआरएम ऑफिस, डीआरएम ऑफिस से शिव मंदिर दल्लुचक तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान बाँस, झोपड़ी, पोस्टर, बैनर हटाया गया तथा बाँस, झोपड़ी का मलबा, ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,100/- जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद् दानापुर निजामत में 11.00 बजे पूर्वाह्न से 02.30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ की ओर सर्विस लेन से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 10 अवैध पोस्टर/बैनर हटाया गया तथा बाँस-बल्ला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 12,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 32,600/- जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि पटना जिला में शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डेडिकेटेड संगठनीय ढांचा क्रियाशील है। जिला पदाधिकारी, पटना के नियंत्रणाधीन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित नगर निकायों की एकीकृत शहरी प्रबंधन इकाई सक्रिय है। अपर जिला दंडाधिकारी (नगर-व्यवस्था) को शहरी प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है ताकि आम जनता को ट्रैफिक जाम इत्यादि समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ, पटना जंक्शन, अशोक राजपथ, पुराना बाईपास मार्ग एवं जेपी गंगापथ सहित विभिन्न मार्गों पर नियमित तौर पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अस्थायी अतिक्रमण के अलावा मुख्य पथों पर स्थायी अतिक्रमण, अगर कोई हो तो, को चिन्हित कर विधिवत कार्यवाही चलाते हुए अतिक्रमण हटाने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया है। आयुक्त ने कहा कि विभिन्न मार्गों पर एस्कलेटर-युक्त एफओबी, अंडरपास, सड़कों का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण, वेंडर्स के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का निर्माण एवं अन्य सभी बिन्दुओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है ताकि आम जनता को सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप बेहतर-से-बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।

आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।

आयुक्त डॉ. सिंह ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।

आयुक्त डॉ. सिंह के निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। यह निम्नवत हैः-
(क) पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना
(ख) अपर जिला दण्डाधिकारी, नगर व्यवस्था, पटना
(ग) पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, पटना
(घ) अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
(च) सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना

आयुक्त डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे।

आयुक्त ने अधिकारियों को निदेश दिया है कि लोगों की हर सुविधा का ख्याल रखें। सभी स्टेकहोल्डर्स से नियमित संवाद कायम रखें।

गौरतलब है कि आयुक्त द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री कार्तिकेय के. शर्मा तथा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर/संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है।

आयुक्त ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999