दो लाख रुपया का इनामी अपराधी रौंदी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

जमुई, मो.अंजुम आलम। हत्या, अपहरण , डकैती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न 18 अपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो लाख रुपया का इनामी अपराधी लछुआड़ निवासी रौंदी यादव को गठित पुलिस की टीम ने सिकंदरा से गिरफ्तार कर लिया है। रौंदी यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जिसकी तालाश पुलिस को लंबे अरसे यानि 10 वर्षों से थी। जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी कार्यालय कक्ष में मंगलवार की देर शाम प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी है।

एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। कुख्यात व इनामी अपराधीयों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में लंबे अरसे से फरार चल रहे रौंदी यादव की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें सिकंदरा व मलयपुर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया। उसके बाद तकनीकी अनुसंधान व अमानवीय सूचना के आधार पर रौंदी यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रौंदी यादव पर सिकंदरा के अलावा खैर में भी आपराधिक मामले दर्ज है। रौंदी यादव पर कुल 18 अपराधिक मामले दर्ज है। आगे एसपी ने बताया की इससे पहले भी तीन इनामी अपराधी को जेल भेजा जा चुका है जबकि पुलिस के दबिश की वजह से एक इनामी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999