
अपराध गोष्ठी में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया
पटना, (खौफ 24) आज दिनांक-04.07.2025 को रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह जून-2025 का भासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रेल जिला पटना के सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक, रेल पुलिस निरीक्षक एवं सभी रेल थानाध्यक्ष प्रभारी अप०नि० केन्द्र ने भाग लिये। जिसमें विशेष कर लंबित कांडो के निष्पादन/फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट तामिला/मार्गरक्षण/अभियुक्तों का सत्यापन, रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया एवं अन्य विन्दुओं पर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

अवैध अग्नेयास्त्रों की बरामदगी, अवैध शराव एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने पर विशेष ध्यान देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। माह जून में रेल पुलिस पटना द्वारा चलाये जा रहे Operation Clean/Operation Red के अंर्तगत कुल 195 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है एवं कुल 245 मोबाईल (कांडो में), 88 मोबाईल (सनहा में) 2542.865 ली० विदेशी शराब, 83.695 किलो गांजा एवं 5,110/-रूपये नगद, आदि की बरामदगी की गयी है। अपराध गोष्ठी में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

रेल जिला पटना का माह जून-2025 का उपलब्धि
- गिरफ्तारीः- 195 (कांड में)
- मादक पदार्थः-
2542.865 ली० विदेशी शराब। 83.695 किलो गांजा।
- अन्य बरामदगीः-
333 मोबाईल कांड में (अनुमानित मूल्य-49,95,000/-रूपया)
- पुरस्कार :-
प्रशस्ति-पत्र-45 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
नगद राशि-105 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
सुसेवांक 15 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी