
पीडब्लूडी वोटरों द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर लिया जा रहा हिस्सा
धनबाद, (खौफ 24) 07-धनबाद लोकसभा निर्वाचन हेतु आज दिनांक 25 में 2024 को मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव हेतु पीडब्लूडी वोटर बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके हौसले को और बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। ऐसे मतदाताओं हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं रैंप की व्यवस्था मतदान केंद्रों में किया गया है।

जिला प्रशासन आप सभी से अनुरोध करता है कि आप सभी घरों से निकले और अपने अधिकार का प्रयोग करें। अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट अवश्य करें। एक सशक्त समाज, राज्य, देश एवं लोकतंत्र का निर्माण हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करें।