निर्माण कार्य में भरी अनियमितता देख भड़के तत्काल कार्य को रोकवाया : विधायक

अररिया, रंजीत ठाकुर  ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव ने नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बन रहे सड़क तथा पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लगाए जा रहे गिट्टी तथा बालू की गुणवत्ता को लेकर कार्य करा रहे संवेदक पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को तत्काल बंद करो विभागीय इंजीनियर से जांच करवाने के बाद ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

करोड़ो की लागत से हो रहा निर्माण

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

यह निर्माण कार्य फुलकाहा के शुक्रहाट से मानिकपुर जानेवाली सड़क में हाई स्कूल फुलकाहा के समीप किया जा रहा है, हद तो यह कि कार्य स्थल पर कार्य योजना से संबंधित बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। मौके पर उपस्थित निर्माण कार्य करा रहे एक कर्मी के अनुसार इस सड़क की प्राक्कलित राशि लगभग डेढ़ करोड़ है। वहीं इस पुल से पश्चिम लगभग एक हजार मीटर की दूरी पर दूसरे कंपनी के द्वारा उसी प्रकार के एक और पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसका प्राक्कलित राशि लगभग समान ही है। वहीं एक छोटे पुल का भी निर्माण कार्य मानिकपुर में भोलेनाथ मंदिर के समीप किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित मानिकपुर पंचायत के भाजपा पंचायत अध्यक्ष निर्धन महतो, मंडल उपाध्यक्ष फुलकाहा, युगेश यादव, निर्भय यादव, कैलाश यादव,पंचन यादव ,रामकुमार यादव,शंभु यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे ,इन लोगों ने कहा कि घटिया किस्म का बालू तथा गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है

Advertisements
SHYAM JWELLERS

क्या कहा विधायक ने

जांच के बाद विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया गिट्टी, लोकल बालू का प्रयोग किया जा रहा है। कार्य स्थल पर देखने से प्रतीत होता है कि लोकल नदी के बालू का मिश्रण कर के कार्य किया जा रहा है जो प्राक्कलन के विपरीत है । उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत बराबर सुनने को मिल रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999