
श्री राम सेवा समिति ने किया भव्य 5000 राम भक्त शोभा यात्रा में भाग लिए
अररिया, रंजीत ठाकुर। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर फुलकाहा में आज 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री राम सेवा समिति के द्वारा किया गया। लगभग 5 हजार राम भक्तों के द्वारा गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। तीन किलोमीटर की शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं कन्याएं जय श्री राम के जय घोष के साथ चल रही थी। तो वहीं भारी संख्या में युवाओं भी जोश व उमंग के साथ हाथों में ध्वज लिए चल रहा था तथा दर्जनों घुड़सवार शोभा यात्रा का रौनक बढ़ा रहे थे, तो वहीँ सीता राम लक्ष्मण के स्वरूप को लेकर रथ भी साथ में चल रही थी।
शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर गांधी चौक होते हुए नया टोला होकर नवाबगंज दुर्गा मंदिर पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों ने भक्तजनों का पानी पिलाकर स्वागत किया तत्पश्चात सीमा रोड से होते हुए अटल चौक पहुंचा, जहां राम भक्तों ने बैंड बाजे के रामधुन पर सांस्कृतिक डांस कर खूब प्रदर्शन किया, तत्पश्चात शोभा यात्रा शुक्रहाट होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद 05:13 बजे मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का हवन पूजा के बाद अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि इस शोभायात्रा में चल रहे राम भक्तों ने बताया कि आज 21वीं सदी के भारत में आज नया भारत का निर्माण हुआ है। मानों 500 वर्षों बाद आज आजादी मिली है। उन्होंने कहा ऐसा लगता है अब रामराज दूर नहीं है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम सेवा समिति फुलकाहा के अध्यक्ष संजय सिंह,दिनेश साह, विनोद दास,श्रवण कुमार दास,श्रवण गुप्ता, प्रमोद साह, निर्मल दास,बजरंग गुप्ता,पवन गुप्ता,अमित यादव,आदि दर्जनों कार्यकर्ता के अलावे मंदिर कमिटी सदस्य के साथ महंत विशंभर दास लगे हुए थे। तो वहीं सुरक्षा में स्थानीय पुलिस पर शासन मौजूद थे।
()