
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने सदयता कैंप लगा कर मनाया संगठन पर्व – जीवेश मिश्रा
पटना, (खौफ 24) आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में ब्रह्मा नरेश कॉम्प्लेक्स, ब्रह्मदेव सिंह मार्ग, पोस्टल पार्क, सब्जी मंडी पटना में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता कैंप लगा कर सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया गया। सदस्यता कैंप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार भाजपा के सदस्यता प्रभारी श्री जिवेश मिश्रा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किए।
उक्त अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार भाजपा के सदस्यता प्रभारी श्री जिवेश मिश्रा जी ने कहा की प्रत्येक पांच वर्ष पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जाता है। और हम सभी को ज्ञात है की 2019 में चलाए गए सदस्यता अभियान में भाजपा 10 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । श्री मिश्रा ने बताया की भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के तौर पर मनाती है । मोदी सरकार के 10 वर्षो के जनकल्याणकारी कार्यकाल के कारण सदस्यता अभियान में भाजपा के नेताओं को जनता का अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और लोग बढ़ चढ़ कर सदस्यता अभियान में शामिल हो रहे है आज उसी करी में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा पटना में सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया ताकि स्थानीय लोग आसानी से भाजपा के सदस्य बन सकें।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा की भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने में लगा है ताकि बिहार भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल जी द्वारा दिए गए एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। श्री राजू ने बताया की इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है और सभी जिलों में खिलाड़ियों के बीच खेल ग्राउंड में कैंप लगा कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है और भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अपने अपने जिलों में कैंप लगा कर लगातार मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बता कर भाजपा का सदस्य बना रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत कुमार यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण यादव ने किया।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक धीरेंद्र सिन्हा, राजीव रंजन यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन, अजय मुन्ना,एवं वार्ड पार्षद पिंकी यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे