काला बिल्ला लगाकर होमगार्ड जवान कर रहे ड्यूटी, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

जमुई, मो. अंजुम आलम  समान काम का समान वेतन देने, कर्तव्य भत्ता, मंहगाई भत्ता, समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर पूरे बिहार के साथ जिलेभर के होमगार्ड जवान काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी कर रहे हैं। शहर के कचहरी चौक के पास शनिवार को होमगार्ड जवानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मांगों को लेकर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में ही सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय ने समान काम का सामान वेतन देने, कर्त्तव्य भत्ता, मंहगाई भत्ता और पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधा सहित अन्य मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया गया था। 2017 में भी धरना दिया गया था उस वक़्त सरकार के द्वारा कुछ माह का समय लिया गया था और मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अबतक एक भी मांग पर विचार नहीं किया गया है।

24 घंटा होमगार्ड जवानों से ड्यूटी लिया जा रहा है ल। जब सरकार का मन होता है तब घर से उठाकर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। पुलिस के साथ कांधा से कांधा मिलाकर ईमानदारीपूर्वक ड्यूटी का निर्वाहन किया जा रहा है। 24 घंटे काम के बावजूद सिर्फ 774 रुपया दिया जा रहा है और किसी प्रकार का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य का पालन करते हुए 19 जुलाई से काला बिल्ला लगाकर होमगार्ड जवान ड्यूटी कर रहे हैं और 23 जुलाई तक कार्य करेंगे, फिर बैठक कर पांच अगस्त को शहर में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा और समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। अगर सरकार हमलोगों की मांगों को नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इस दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था में अगर किसी प्रकार का नुकशान होता है तो इसकी जवाबदेही सरकार की होगी।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999