सुरहा ताल को पर्यटन स्थल बनाया जायेगा, विदेशी सैलानियों की भी आने की संभावनाएं आपार।

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिले में स्थित सुरहा ताल एक गोखुर झील है जो गंगा नदी द्वारा निर्मित है। बलिया शहर से थोड़ी दूर पश्चिम में यह स्थित है। यह ताल प्रवासी पक्षियों के लिये प्रसिद्द है और अब इस सुरहा ताल को पक्षी विहार भी घोषित किया जा चुका है। जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल का प्रयास है कि इसको इस कदर बनाया जाय कि इसकी एक अलग पहचान बन बलिया वासी भी जान सके सुरहा ताल के किनारे खाने पीने की चीजो का इंतजाम होगा पुरे परिवार के साथ लोग पहुंचकर नौका विहार का आनंद लेगे महिलाओं और बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण भी होगा नौका विहार सैलानियों के लिए नौका की रंगाई पुताई की गई है।

सुरहा ताल के किनारे पर पक्षी महोत्सव एक उत्सव के रूप में 3 दिन मनाया जाएगा जो 10 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक चलेगा जिसमें कई कार्यक्रम होंगे जिसके लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने आज सुरहा ताल के किनारे पहुंच कर आज नौका विहार का उद्घाटन किया और तैयारियों का जायजा लिया उन्होंने हिदायत भी दिया कि नौकायान करते समय लाइफ जैकेट जरूर पहने डीएम सौम्या अग्रवाल ने लाइफ जैकेट पहन कर के नौकायान भी किया और नाविकों को जैकेट और ट्यूब का वितरण भी किया वही सुरहा ताल को लेकर के बलिया जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि यहां पर अपार संभावनाएं हैं विदेशी सैलानियों की आने की भी संभावनाएं हैं सुरहा ताल में विंटर में साइबेरियन पक्षी से लेकर विभिन्न प्रकार के पक्षी आते हैं। जहाँ कश्मीर को जन्नत कहा जाता हैं वही बलिया का सुरहाताल किसी जन्नत से कम नही हैं।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

बाइट –सौम्या अग्रवाल डीएम बलिया।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999