तख्त पटना साहिब में शहीदी पर्व पर मीठे जल की छबील

पटना, (खौफ 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब कमेटी के द्वारा पांचवे गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर दीवान सजाए गये एवं ठण्डे व मीठे जल की छबील लगाई गई। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि तख्त पटना साहिब में पिछले 40 दिनों से स्त्री जत्थे के द्वारा सुखमनी साहिब के पाठ शहीदी पर्व को समर्पित होकर किये जा रहे थे जिसकी समाप्ति हुई और दीवान सजाए गये जिसमें भाई गुरदीप सिंह जम्शेदमुर के इलावा तख्त साहिब के हजूरी रागी भाई ज्ञान सिंह, भाई कविन्दर सिंह, भाई जोगिन्दर जी के जत्थों के द्वारा गुरबाणी कीर्तन संगतों को श्रवण करवाया गया। भाई सुखदेव सिंह, भाई गगनदीप सिंह के द्वारा गुरु साहिब की शहादत के सम्बन्ध में कथा करते हुए संगत को जानकारी दी गई।

तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा अरदास की गई। इसके बाद तख्त साहिब के मेन गेट पर ठण्डे मीठे जल की छबील लगाई गई।सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि इसी तरह से उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह की अगुवाई में गोबिन्द नगर चितकोहरा की संगत के द्वारा भी छबील लगाई गई। पटना के अन्य गुरुद्वारों में भी समागम करवाए गये। उन्हांेने कहा कि हम सबकी जिम्मेवारी बनती है कि हम युवा पीढ़ी को गुरु साहिब की शहादत की जानकारी अवश्य दें क्योंकि आम तौर पर देखा जाता है कि छबील पीने वाली ज्यादातर संगत को शहादत के बारे में जानकारी ही नहीं होती इसलिए सभी प्रबन्धकों का यह फर्ज बनता है कि शहादत से सम्बिन्धित इतिहास भी छबील के साथ साथ संगत में बांटा जाए।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999