यात्रियों का मोबाईल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, (खौफ 24) रेल पुलिस ने अगामी पर्व त्यौहार के अवसर पर रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु डिहरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में डिहरी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित प्लेटफार्म सं० 04 के पास एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा। पुलिस बल को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। भागने का कारण पुछने पर कोई संतोषजनक जवाव नही दिया गया।

नाम पता पुछने पर अपना नाम आरीफ खान उर्फ राजा खान उत्स-25 वर्ष पे० नर्जीम खान सा० कल्याणपुर थाना-रोहतास जिला-रोहतास बताया गया। विधिवत तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास से एक स्क्रीन टच रर्माट मोबाईल सेमसंग कंपनी बरामद हुआ। उक्त मोबाईल के बारे में पुछताछ करने पर बताया गया की गाडी सं० 12398 महाबोधी एक्स० में यात्रा कर रहे यात्री से चोरी किये है। इस संबंध में रेल थाना डिहरी कांड सं0-12/24, दिनांक-19.10.24’धारा-303 (2) / 317 (5) बी०एन०एस० दर्ज की गयी।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999