अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का आयुक्त ने दिया निदेश

पटना, (खौफ 24) आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज आठवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया । विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज नगर परिषद्, दानापुर में दस बजे पूर्वाह्न से चार बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रूपसपुर फ्लाई ओवर के नीचे से नहर रोड खगौल रोड से मंदिर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 87 अवैध पोस्टर/बैनर हटाया गया एवं बाँस, बल्ला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 5,000/- जुर्माना वसूला गया।

बांकीपुर अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कदमकुआँ से भीखना पहाड़ी नाला रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन के दौरान एक ठेला जप्त किया गया।

कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कॉलोनी मोड़ से करबिगहिया होते हुए बस स्टैण्ड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान के दौरान सात ठेला एवं एक स्टॉल जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 11,100/- जुर्माना वसूला गया।

बाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ नेहरू पथ म्यूजियम के सामने से हाईकोर्ट तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान पाँच चार चक्का ठेला एवं एक गुमटी जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 1,05,000/- जुर्माना वसूला गया।

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 1,21,100/- जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।

आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।

आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।

आयुक्त श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है।

यह निम्नवत हैः-


(क) अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना
(ख) पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, पटना
(ग) पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना
(घ) अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
(च) सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना

आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे।

गौरतलब है कि आयुक्त द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा तथा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर/संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है।

आयुक्त ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999