रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज दो अपराधी हुए फरार

RANCHI(खौफ़ 24): हजारीबाग और गुमला से लाए गये दो कैदी रांची के रिम्स से फरार हो गये। कैदियों को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। दोनों कैदी मौका मिलते ही ग्रिल तोड़कर फरार हो गये। अब पुलिस कैदियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना देर रात लगभग 2 बजे के आसपास की बतायी जा रही है।दोनों कैदियों ने ग्रिल तोड़ा और फरार हो गये। दो कैदियों में एक उग्रवादी शामिल है। पुलिस इस घटना के बाद कैदियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जहां से कैदी फरार हुए हैं, वहां की ग्रिल कमजोर थी। कैदी उसे ही तोड़ कर फरार हुए हैं। फरार कैदियों में उग्रवादी अमित उरांव गुमला का रहने वाला बताया जाता है। हजारीबाग के कैदी का नाम मशरूर आलम खान बताया जा रहा है। गुमला जेल से उग्रवादी अमित उरांव और हजारीबाग से मशरूर आलम खान को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999