
बच्चों के बीच झगड़ा के रंजिश में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल!
जमुई, मो. अंजुम आलम टाउन थाना क्षेत्र के ढंड गांव में सोमवार की देर शाम उस वक़्त अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब दो बच्चों के बीच हुए झगड़ा के रंजिश में अचानक एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ छह राउंड गोलीबारी कर दी गई और एक गोली वृद्ध चांदो महतो और एक गोली वृद्ध महिला सुषमा देवी को लगी। उंसके बाद स्वजन द्वारा आनन- फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चांदो महतो के छाती को छूते हुए गोली दाहिने हाथ के बांह को छेदते हुए पार हो गई, जबकि महिला सुषमा देवी के कमर के नीचे गोली फंसे होने की वजह से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा दोनों घायलों से घटना की जानकारी ली गई और दोनों के स्थिती से भी अवगत हुए। उंसके बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छपेमारी के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।घायल चांदो महतो ने बताया की ढंड गांव निवासी कारु महतो का दामाद रंजीत महतो और नाती अविनाश महतो के बीच सोमवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाने को लेकर गांव में देर शाम पंचायत हो रहा था। इसी दौरान अविनाश महतो ने फोन कर काकन गांव से जोधी महंतों के पुत्र और उसके तीन अन्य सहयोगियों को बुला लिया और पंचायत के बाद उक्त लोग ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगा। इस दौरान लगभग छः राउंड गोलीबारी की गयी। जिसमें एक गोली उनके छाती को छूते हुए दायें बांह से आर-पार हो गई, जबकी एक महिला के पीछे कमर के नीचे गोली जा लगी।
कोट
घायलों से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई है। प्रथम दृष्टया बच्चों के बीच हुए झगड़ा के दौरान गोलीबारी की बातें सामने आ रही हैं। आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।