हथकड़ी सहित भागा अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार!

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह। हथकड़ी सहित फरार हुए एक अभियुक्त को पुलिस कड़ी मशक्कत एवं अथक परिश्रम से 24 घंटे के अंदर धर दबोचा और उसे कड़ी निगरानी में रखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटी हुई है। मामला देव थाना से जुड़ा हुआ है। गुरुवार की रात जानकारी देते हुए देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि देव के ही एक मामले में अजमानतीय वारंट के फरार अभियुक्त बेढ़नी गाँव निवासी रामप्रसाद साव के पुत्र बाबु साव को बुधवार को गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया गया था। बुधवार की रात
तेज बारिश हो रही थी और उसे खाना खिलाने के लिए थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया था।

खाने से पहले हाथ धोने के क्रम उसने साबुन से एक हाथ निकाल कर रात्रि का फायदा उठायाऔर चकमा देकर फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होते ही।दारोगा राहुल कुमार के नेतृत्व में देव थाना के पुलिस बल के साथ।रात से ही उसके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।यह छापेमारी रात भर एवं दिनभर चला। लेकिन उसका सुराग कही नही मिल पाया। लेकिन गुरुवार की ही रात जानकारी मिली कि वह अपने गांव बेढ़नी में छिपा हुआ है। जानकारी मिलते ही छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त फरार होने के बाद पुलिस से छिपकर बेल लेने के फिराक में था। लेकिन बेल लेने के पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त के इस हरकत के बाद पुराने केस के साथ साथ एक और केस उसमे जुट गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999