जिला परिषद सदस्य के घर पर बदमाशों का हमला, रोड़ेबाजी और तोड़फोड़

नालंदा, राकेश  जिला के वेना थाना क्षेत्र के गिरधरचक गांव में गुरुवार शाम बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार सिंह के घर पर चढ़कर गाली-गलौज और रोड़ेबाजी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो और अल्टो गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

क्या है मामला?


जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वे किसी काम से घर से बाहर थे। इस दौरान गांव के ही डोमन पासवान के बेटे सोनी पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर चढ़ाई की। उन्होंने बताया कि 2019 में उन पर हमले के जुर्म में सोनी पासवान जेल गया था, जिसकी खुन्नस के कारण वह अक्सर गाली-गलौज करता रहता है।

पड़ोसियों को भी बनाया निशाना


पड़ोसी जुली कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तो बदमाश उनके घर पर भी तोड़फोड़ करने लगे। भागते समय कुछ बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। इस घटना में खुशबू कुमारी, बेबी देवी और अंकित कुमार मामूली रूप से घायल हो गए।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

पुलिस का बयान


घटना की सूचना पर वेना थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल गांव में कैंप कर रही है।

स्थिति तनावपूर्ण


इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बाइट :- निरंजन कुमार सिंह, पीड़ित जिला परिषद सदस्य

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999