सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु!

पटना, (खौफ 24) ज़िलाधिकारी, पटना ने कहा कि आज सुबह लगभग पौने सात बजे की यह घटना है। ऑटो और हाइवा के टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। यह काफी दुखद है। परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना, ट्रैफिक पुलिस और एंबुलेंस घटना-स्थल पर भेज दिया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार पाँच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। सिविल सर्जन को अस्पताल अधीक्षक से नियमित संपर्क में रहकर घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए निदेश दिया गया है।

अंचल, थाना एवं ट्रैफिक पुलिस की टीम घटना-स्थल पर मौजूद है तथा घायलों एवं परिजनों की सहायता हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फतुहा-1; अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी तथा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण स्थल पर उपस्थित हैं एवं सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। अंचल अधिकारी, दनियावां को एसओपी का अनुपालन करते हुए नियमानुसार तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फतुहा-1 तथा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर लोगों की सहायता हेतु त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण को सुरक्षा व्यवस्था का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999