
दिनदहाड़े मजदूर की नृशंसतापूर्ण हत्या!
मनेर, आनंद : रविवार को मनेर थाना अंतर्गत सिंघाड़ा गांव में दिनदहाड़े एक मजदूर की नृशंसतापूर्ण हत्या कर दी गई है। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में रो-रो का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानु प्रताप सिंह , दानापुर डीएसपी, मनेर थानाध्यक्ष एवं एफएसएल की टीम मौके वारदात पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव को जब्त कर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मनेर थाना अंतर्गत के सिंघाड़ा गांव में एक 40 वर्षीय मजदूर की शव बरामद हुई है। प्रथम दृष्टिया हत्या प्रतीत होता है। मृतक की पहचान मनेर थाना अंतर्गत के सिंघाड़ा पंचायत के सिंघाड़ा गांव निवासी राजेन्द्र महतो पिता बिंटेश्वर महतो सिंघाड़ा गांव के निवासी हैं। जो मजदूर के तौर पर काम किया करता था। मृतक के शव के सिर पर घातक प्रहार का निशान है। प्रथम दृष्टया छिनतंई के दौरान किसी धारदार हथियार से हमला करने से अत्यधिक खून बहने से मौत होना प्रतीत होता है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम साक्ष्य एकत्रित कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा अग्रतर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।