दुनिया

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार

Super Admin
Sep 21, 2026 1 min read 14 views
जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार

पटना। जमुई में एक लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के.एस. अनुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है। एडीजी के अनुसार, जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 तथा POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और इसकी निगरानी जमुई एसडीपीओ के नेतृत्व में की जा रही है।

वायरल वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई-

के.एस. अनुपम ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित किया है। अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नाबालिग पीड़ित की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानून के तहत अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

घटना स्थल और आरोपियों की जांच-

एडीजी के अनुसार, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई। पुलिस घटना स्थल की पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी समीक्षा करेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 7-8 युवकों के नाम जांच में सामने आए हैं। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

जमुई छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती
दुनिया

जमुई छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

जमुई। नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गि...

Staff·23 hours ago
1m
पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा को सौंपा ज्ञापन
दुनिया

पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा को सौंपा ज्ञापन

पटना। बिहार के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान सहित शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर BRVAS की पटना जिला इकाई ने ...

Staff·4 days ago
1m