
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत!
नालंदा, अन्नु जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में बिहार शरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर सीमा गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के सुरुमपुर निवासी स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के 68 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी मेनन प्रसाद सिंह के रूप में हुई, जो अपने बाइक से सफर कर रहे थे।
मृतक के पर्स में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त की जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।