
सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई
पटना सिटी, (खौफ 24) बाहरी धवलपुरा में सम्राट अशोक विचार मंच पाटलिपुत्र के द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती कुशवाहा पंचायत बैठका बाहरी धवलपुरा में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रमोद मेहता जी के द्वारा किया। इस अवसर पर नरेश कुमार मनोज कुमार संतोष कुमार कामेश्वर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
इस अवसर मंच के संस्थापक अजय मेहता ने उनके कीर्ति पर प्रकाश डाला और बताया कि अखंड भारत के अगर कोई प्रथम शासक थे तो वह अशोक हीं थे अगर सोने की चिड़िया वो अशोक का काल हीं ।था आज का भारत कई टुकड़े में बंट गया है आगे अखंड भारत के लिए जो राजनीतिक पार्टी सोचें उन्हें बढ़ावा देने की आवश्यकता है साथ ही मंच ने अपनी मांग दोहराते हुए सरकार से मांग किया कि पटना का नाम पुनः पाटलिपुत्र किया जाए साथ हीं साथ इनसे जुड़े इतिहास को बचाने के लिए संजोने के लिए अतिशीघ्र ठोस कदम उठाने की जरूरत है।धन्यवाद ज्ञापन सुजीत कुमार ने किया।