
भाजपा की महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया
पटना, (खौफ 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान को लेकर एनडीए की ओर से आज बिहार बंद का आयोजन किया गया। बंद का राजधानी पटना में खासा असर देखा गया। सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते रहे। पटना सिटी के विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला।

प्रदर्शनकारियों ने महागठबंधन और खासकर राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने “मां का अपमान नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे” के नारे लगाए।इस मौके पर मालसलामी भाजपा मंडल के अंजलि राय वार्ड पार्षद भाजपा के रुप नारायण मेहता सरोज जयसवाल संजीव यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हाय बंद का असर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी 5 घंटे तक देखने को मिला। इस दौरान कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाजपा नेताओं ने कहा कि मां के अपमान को देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।