बस कंडक्टर की बेटी संजना कुमारी बनी दारोगा

झारखंड(खौफ 24): पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार गांव के धर्मराज सिंह की बेटी संजना कुमारी का यूपी पुलिस में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के लिए चयन हुआ है। धर्मराज सिंह बस कंडक्टर का काम करते हैं। पलामू की बेटी की सफलता पर स्थानीय लोग बधाई दे रहे हैं। वैसे संजना का कहना है कि सब इंस्पेक्टर उनका लक्ष्य नहीं है। वह झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनना चाहती हैं।

संजना के पिता धर्मराज सिंह हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवआर में बस कंडक्टर का काम करता है। किसी तरह परिवार की रोटी चलाते हैं। उनकी बेटी संजना ने आर्थिक अभाव में खुद को गुदड़ी का लाल साबित किया है। यूपी पुलिस में दारोगा चयनित होने के बाद संजना के पास लोग पहुंच रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य राजू मेहता ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मेहता ने कहा कि दंगवार की बेटी संजना ने दरोगा बनकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। प्रतिभा कभी संसाधन का मोहताज नही होता है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999