ट्रेन में छिनतई, लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस किया गिरफ्तार!

पटना, (खौफ 24) रेल पुलिस ने ट्रेन में छिनतई और लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 23 हजार रुपए नगद, चाकू, पेचकस और ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया हैं। वहीं गिरफ्तार बदमाशों ने कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में भी बताया हैं जिसकी तलाश की जा रही है।

रेल एसपी एएस ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 मई की रात्रि को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद रेल डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि गैंग बहुत ही सुनियोजित तरीके से चलता था। प्लान बनाकर घटना को अंजाम देते थे। गट्टु और मनोज गुलजारबाग से फतुहा के बीच छिनतई करता था। सोनू उर्फ नेपाली, राजेश और विनोद पटना जंक्शन से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच वारदात को अंजाम देता था। वहीं, चंदन और विनोद दोनों ऑटो चालक है। जो गिरोह के सदस्यों को इनके घर से स्टेशन तक लाता था।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999