गृह प्रवेश पूजा में लोजपा सुप्रीमो चिराग स्वयं “यजमान” रहे

पटना, (खौफ 24) 01 व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के नए आवंटित कार्यालय में आज शुभ मुहूर्त में गृह-प्रवेश की पूजा का आयोजन किया गया है। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान अपनी माताजी और पूरे परिवार के साथ पूजा हवन में शामिल रहे।

हवन पूजन के कार्यक्रम में जमुई सांसद और बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, राष्ट्रीय महासचिव धनंजय मृणाल, डा0 सत्यानंद शर्मा, डा0 शाहनवाज अहमद कैफी, शंकर झा, छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, रमेश सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल ,महिला सेल अध्यक्ष शोभा सिन्हा पासवान, एससी/एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सलीम साहिल, लेबर सेल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव प्रदेश, प्रवक्ता सौरभ सिंह, राजेश सिंह, अनुपम पासवान, जितेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह, एससी/एसटी उपाध्यक्ष लालबाबू पासवान, निभा पासवान, सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

आज की गृह प्रवेश पूजा में लोजपा सुप्रीमो चिराग स्वयं “यजमान” रहे। पार्टी में टूट के बाद खोए हुए सभी चीजें एक एक कर चिराग वापस ले रहे हैं। लोजपा के सन 2000 में स्थापना से 01 व्हीलर रोड का कार्यालय लोजपा की पहचान रहा है। दिवंगत रामविलास पासवान की धर्मपत्नी और चिराग की माताजी, रीना पासवान के लिए ये भावुक पल था जब उनके पुत्र तीन वर्ष बाद पुनः लोजपा के कार्यालय में पूरे धूम धाम से प्रवेश कर रहे हैं। इस मौके पर रीना पासवान ने कहा कि कभी अपने पति के साथ वो यहां आती थीं, आज पुत्र के साथ पुनः इस कार्यालय में आना मेरे लिए भावुक क्षण है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

गृह शांति पूजा की शुरुआत से पहले लोजपा के कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने परिवार के साथ स्व॰ रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर पत्रकारों के द्वारा आनंद मोहन और चेतन आनंद के द्वारा दिए गए बयान की वो एनडीए में हैं या नहीं इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा कि राजद से विधायक का चुनाव जीते चेतन के बयान से स्पष्ट है कि उनकी प्राथमिकता एनडीए को मजबूत करने के बजाय उसमें दरार डालने की है। ऐसा प्रतीत होता है कि वो अभी भी अपने पुराने राजनीतिक ’गुरुजनों’ की विरासत को सहेज कर महागठबंधन की विचारधारा को परोक्ष रूप से समर्थन दे रहे हैं।

चिराग ने चेतन आनंद से पूछा है कि पहले तो यह बताएं कि आप यह प्रश्न एनडीए के सदस्य के रूप में पूछ रहे हैं या महागठबंधन के प्रवक्ता के रूप में? पूजा हवन और गृह प्रवेश के तुरंत बाद लोजपा प्रमुख गया के बेलागंज में उप चुनाव में 35 वर्षों के बाद मिली जीत के बाद चिराग समर्थकों के द्वारा गाना बजाए जाने पर राजद समर्थित असामाजिक तत्वों के द्वारा चिराग और लोजपा (रा) समर्थकों पर जानलेवा हमले से पीड़ित परिवारों से मिलने बेलागंज गए हैं। इस मामले में सम्मिलित राजद समर्थित नव सामंतवाद के प्रेरक अपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999