हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ खगौल इलाका

दानापुर, (खौफ 24) बिहार में एनडीए की सरकार है, लगातार अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पटना पुलिस सवालों को कटघरे में खड़ी है। एक बार फिर से राजधानी पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र के आर्य नगर निवासी जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव का 42 वर्षीय पुत्र विजय श्रीवास्तव का अपराधकर्मियों के द्वारा निर्मम तरीके से हत्या का डाला। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि विजय श्रीवास्तव फुलवारी शरीफ के एक मोबाइल दुकान में काम किया करता था। बीते रात 9 बजे के आसपास दो युवक एक टेंपो पर विजय उनके दरवाजे के पास जमीन पर लेट कर चला गया था। इसके बाद विजय के परिवार वाले उसे एम्स इलाज के लिए ले गए जहां एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजय को मृत्य घोषित किया।

विजय के शरीर को देखने से ऐसा लग रहा था मानो किसी ने उसके पैर पर जोरदार प्रहार कर उसके नस को फाड़ डाला और खून बहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। परंतु विजय के परिवार वालों को कहना है कि इसके मुंह से झाग भी आ रहा था। इससे पता चलता है कि उसके दोस्तों द्वारा निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई है। इधर विजय की मौत की खबर इलाके में फैलते ही कोहराम मच गया आसपास के लोगों की मानो तो विजय बहुत शरीफ व्यक्ति था। वह कभी किसी से लड़ाई झगड़ा नही करता था। सोमवार की सुबह जब विजय की मौत की खबर इलाके में पहले तो सनसनी का माहौल कायम हो गया।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

मृतक के परिजनों में रो-रो का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही खगौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खगौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि खगौल थानान्तर्गत आर्यनगर के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म का निशान पाया गया है। दाहिने पैर की घूटना के नीचे बड़ा नुकीला हथियार से काटने का निशान पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एवं एफएसएल टीम के सहयोग से घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। नये कानून के तहत हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु छापेमारी की जा रही है I अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999