
अधेड़ का शव मिला और शव के पास मिली सल्फास की शीसी
नालंदा, राकेश। नालंदा में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के समीप की है। सड़क किनारे पइन में अधेड़ का शव नग्न हालत में पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरुत गांव निवासी नरेश राउत के (42) वर्षीय पुत्र उमेश राउत के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उमेश राउत का शव पइन में पड़ा हुआ। इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। और पुलिस के साथ शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल आएं। परिजन ने बताया कि लुधियाना से घर आने के लिए उमेश राउत ट्रेन से बख्तियारपुर उतरे थे। वहां से कैसे बिन्द पहुंचे हैं। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मौत कैसे हुई है यह पुलिस जांच का विषय है। उन्हें उमेश राउत के फोन से घटना की जानकारी मिली है।
उमेश राउत लुधियाना के एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। उनका पूरा परिवार लुधियाना में ही रहता है। मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्री है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत परिवार लुधियाना से वापस लौट रहा है।
बिन्द थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि राहगीरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख़्त कर परिजनों को जानकारी दी गई। शव के पास ही सल्फास की शीसी मिली है। मुँह से झाग भी निकल रहा था। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
()