नेपाल ले जाते गेहूं के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी कुशमाहा के जवानों ने सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे तस्करी कर नेपाल ले जाते गेहूं के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई सूरत राम कॉन्स्टेबल नव रतना,ग्यारसी लाल गुर्जर,दिनेश कुमार मीणा,रेशु कुमार पासवान आदि जवानों के साथ अहले सुबह सीमा पिलर संख्या-175/1के समीप गश्ती कर रहे थें, उसी दरमियान पोखरिया गांव के निकट भारतीय क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गेंहू लोड करके चोरी-छिपे नेपाल ले जा रहा था। वहीं जवानों ने छुप कर नाका लगा दिया था, जैसे ही सीमा के समीप पहुंचा की जवानों ने चारों ओर से घेर लिया। साथ में ग्लैमर बाइक से लाइन दे रहे दो व्यक्ति को भी मौके पर ही धर दबोचा। दबोचे गए दोनों व्यक्ति कुशमाहा निवासी तेज नारायण राय, उम्र 24 वर्ष पिता शिवशंकर राय एवं रामाशीष यादव, उम्र 45 वर्ष पिता सुर्यानंद यादव, थाना जोगबनी,जिला अररिया का बताया गया है।

दबोचे गए दोनों व्यक्ति के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली पर 79 बोरा(4898kg) गेहूं लादकर नेपाल जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति व जब्त सामग्री की कागजी खानापूर्ति के बाद फूड विभाग फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया है। जिसकी जानकारी एएसआई सूरत राम ठाकुर ने दिया है। बताते चलें कि इंडो नेपाल सीमा से लगातार गेँहू, खाद, प्रतिबंधित सामानों की तस्करी तस्कर करने से बाज नहीं आते हैं।जबकि जवानों के द्वारा सीमा पर बराबर इस प्रकार के सामानों का जब्ती करते देखे जाते हैं। कुछ दिन पूर्व भी कुशवाहा बीओपी क्षेत्र में ही तस्करी के गेहूं पकड़ने में जवानों और तस्करों के बीच भारी झड़प हुई थी। जिसमें कुछ तस्कर गिरफ्तार भी हुए थे। इतने होने के बावजूद भी इस क्षेत्र से तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर क्षेत्र के कुछ लोग बताते हैं कि सीमा पर तैनात एसएसबी जवान के ड्यूटी से हटते ही तस्कर खाद,गेँहू, अन्य प्रतिबंधित सामान छोटे-छोटे वाहनों से बड़ी आराम से सीमा पार कर देते हैं। यहां तक कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कुशवाहा क्षेत्र में कई ऐसे गैर लाइसेंसी खाद दुकानदार हैं, जो चोरी-छिपे खाद की स्टॉक कर रात के अंधेरे में नेपाल के तस्करों से बेचकर मालामाल हो रहे हैं। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि इस खेल में कृषि विभाग के पदाधिकारी का मिलीभगत भी हो सकता है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999