भू-माफियाओं के सक्रियता के कारण दानापुर क्षेत्र में भूमि विवाद में काफी वृद्धि हुई : जिलाधिकारी

पटना, (खौफ 24) बिहार पटना जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर प्रदीप सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर दीक्षा की अध्यक्षता में दानापुर के अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों की बैठक अनुमंडल सभागार,दानापुर में की गई। सभी अधिकारियों को भू माफियाओं एवं ऐसे व्यक्ति जो भू-माफियाओं को अपने अनैतिक गतिविधियों को चलाने में सहयोगी है, को चिन्हित करते हुए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। चिन्हित भू माफियाओं के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं यथा द.प्र.सं. 107, 110, सी०सी०ए० एक्ट एवं भा०द०वि० की धाराओं में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वैसे भू-माफिया जिनका भूमि विवाद संबंधी आपराधिक इतिहास रहा है तथा वर्तमान में भी उनकी गतिविधि संदिग्ध है, को तत्काल चिन्हित कर उनके विरूद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम सी०सी०ए की धारा 03 के अंतर्गत प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। नियमित तौर पर अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की जाएगी।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999