पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज जनसंर्पक अभियान किये

नालंदा(राजेश कुमार): राजगीर विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफापुर, महमदपुर, रामजीचक, तिउरी, छबीलापुर और नगमा गांव में जनसंर्पक किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जनता दल यू के दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह पर निशाना साधा और कहा कि लोकसभा चुनाव में वे जिस सीट पर चुनाव लडेंगे उनका जमानत तक नहीं बचेगा। पटना के सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी 40 सीट जीतने के सवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जनता दल यू राष्ट्रीय पार्टी बनने की बात कह रही है जबकि बिहार में हीं जदयू का अस्तित्व खतरे में हो गया है। आने वाले समय में बिहार में राजद के साथ मर्जर होगा। कर्नाटक में जेडीएस के साथ मर्जर होगा। यह सब सोंच है। बिहार तो बच नहीं पा रहा है वैसे में किस प्रकार जदयू राष्ट्रीय पार्टी बन पायेगी। उन्होने बिहार में विकास की बात पर कटाक्ष किया और कहा कि बिहार में ग्रामीण सड़क बची हीं नहीं है, विकास की बात कहते है। बिहार के खिलाड़ी प्रतिभावान रहते हुए उन्हें क्रिकेट खेलने झारखंड जाना पड़ता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिहार के युवा क्रिकेटर ईशान किशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मैच में दोहरा शतक मारने पर नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने झारखंड जाना पड़ता है। यहां एक भी खेल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज नालंदा के छबीलापुर में आयोजित एक समारोह में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के नाम पर लूट होने का काम हुआ है। बिहार के सभी ग्रामीण सड़कों का हाल काफी बुरा है। इस मौके पर डॉ विपिन कुमार यादव, कन्हैया सिंह सनी कुमार पटेल, विनोद मुखिया, बबलू, उमेश कुमार रवि कुमार रंजीत कुमार मानिक चंद कुशवाहा पिंटू कुमार सत्येंद्र सिंह विजय शर्मा सरफराज आलम मुन्ना सिद्ध की अजय यादव शेखर पासवान श्यामा कांत पांडे अनुज कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थें।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999