मामूली विवाद में गोलीबारी, 3 जख्मी मामलें की जांच में जुटी पुलिस

नालन्दा, राकेश। मामूली विवाद में बुधवार को बदमाशों ने 2 युवक को गोली मार दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के सत्तपुति छज्जू मोहल्ला का है। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के छोटी शेखना निवासी मो.रजी उर्फ कोहिनूर एवं हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा निवासी मो.फुरकान है जबकि गोली मारने का आरोप सतपुत्ति छज्जू मोहल्ला निवासी मो.फुरकान पर लग रहा है वह भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सतपुत्ती निवासी मो.फुरकान छज्जू मोहल्ला बगीचा में कुछ लड़कों के साथ बैठकर नशे का सेवन कर रहा था। तभी वहां से मोहम्मद कोहिनूर एवं मोहम्मद फुरकान गुजर रहा था। जिससे मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इतने में ही मोहम्मद फुरकान ने कट्टा निकाल लिया और गोली चला दी। गोली कोहिनूर के पेट में एवं मो.फुरकान के हथेली के छोटी अंगुली में लगी है।

बताया जाता है कि मो.फुरकान पर जैसे ही आरोपी मो.फुरकान ने कट्टा ताना तब उसने हाथ से पकड़ कर पिस्तौल को नीचे कर दिया जिसके कारण मो.फुरकान को अंगुली में गोली लगी जबकि पिस्तौल ब्लास्ट होने से (आरोपी) फुरकान की हथेली फट गई। घटना के बाद मो.फुरकान एवं मो.कोहिनूर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जबकि (आरोपी) मो.फुरकान बाद में सदर अस्पताल पहुँचा। सदर अस्पताल में सभी ज़ख्मियों को इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के जानकरी मिलने के उपरांत सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

मोहम्मद फुरकान अपने पिता को देखने हिलसा से बिहार शरीफ आया था। उसके पिता के आंख का ऑपरेशन हुआ था। जहां वह पिता को देखने के उपरांत अपने ननिहाल शेखाना पैदल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बदमाशों से कहा सुनी हुई और उसे गोली मार दी गई। नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में छूट गई है। ज़ख्मियों से फर्द बयान के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहें हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999