पौराणिक सूर्य तालाब की स्तिथि नारकीय कैसे पड़ेगा

नालंदा(खौफ 24): जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड के खिरौना गांव स्थित ऐतिहासिक सूर्य तालाब की स्थिति नारकीय बनी हुई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। छठ पर्व की शुरुआत आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है। अब महज 48 घंटे से भी कम समय अर्घ देने को रह गया। ऐसे में प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेल रहा पौराणिक सुर्य तालाब में गंदगी का अंबार पसरा हुआ है।स्थानीय लोगों की माने तो पहले यह सूर्य तालाब काफी अच्छी स्थिति में था।

जब से इस तालाब में मछली पालन का कार्य नगर पंचायत रहुई के द्वारा करवाया गया है तब से इसकी स्थिति बदतर होती चली जा रही है। गांव की कमेटी के द्वारा चंदे के रुपए से सीढ़ी का निर्माण कराया गया था। मछली पालन के चक्कर में उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। अब कुछ सफाई कर्मियों को भेजकर नगर पंचायत के अधिकारी खानापूर्ति करने का कार्य कर रहे हैं। फिलहाल तालाब में गंदगी को देख ग्रामीणों के गुस्से भड़क रहे हैं। इस तालाब में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव के छठ व्रती घाट पर आकर अर्घ देते हैं।इस संदर्भ में बीडीओ रहुई ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है फिलहाल वे अभी छुट्टी पर है। छुट्टी से लौटने के बाद ही इस संदर्भ में बताया जा सकता है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999