मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश पांच लोगों को किया गिरफ्तार!

स्लग, मो. अंजुम आलम : जमुई के तीन जगहों पर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश कर पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित अवैध हथियार के साथ मशीन को किया जब्त ताबड़तोड़ तीन जगहों पर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप मामले में मुखिया मुन्ना साव सहित अन्य अभियुक्तों को तालाश रही पुलिस

जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर पर रोपावेल गांव में सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मुखिया मुन्ना साव के घर में संचालित अवैध हथियार निर्माण की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके निशानदेही पर गरही चौक और टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुड्डू सिन्हा के घर पर भी छापेमारी की गई। तीनों जगह पर बुधवार की देर शाम तक की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ केमिकल और हथियार बनाने वाली मशीन को जब्त किया गया है, जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

मिनी गन फैक्ट्री का मास्टरमाइंड मुखिया मुन्ना साव सहित अन्य लोग फरार हैं जिसकी तालाश की जा रही है। मुखिया मुन्ना साव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार लोगों में दो मुंगेर, दो कोलकाता और एक मुखिया का भतीजा शामिल है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंगेर जिले के मो. खुर्शीद आलम, मो. जाहिर, बंगाल के बिस्मिल्ला अली, मो. गाजी अली और रोपावेल गांव निवासी धर्मवीर साव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से हथियार निर्माण और तस्करी में लिप्त था। इस गिरोह के तार पश्चिम बंगाल से भी जुड़े हैं। यहां से हथियार बनाकर बंगाल भेजे जाते थे।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

जांच में यह भी सामने आया है कि जमुई मिनी गन फैक्ट्री के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस हथियार तस्करी नेटवर्क की पहुंच मुंगेर, लखीसराय समेत अन्य जिलों तक फैली हो सकती है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और आपूर्तिकर्ताओं की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार पहली बार गन फैक्ट्री का उद्भेदन शहर के अतिथि पैलेश के पास और जमुई थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में हुआ था।

जमुई एडीपीओ सतीश सुमन ने इस मामले को लेकर बताया कि कई दिनों से जमुई पुलिस टीम जिला सूचना इकाई ,खैरा थाना की पुलिस और गरही थाना की पुलिस संयुक्त रूप से साक्षी और तकनीकी आसूचना के आधार पर एक बड़े गैंग की रेकी कर रहे थे। हम लोगों को तकनीकी आसूचना थी ,उसके अनुसार इस गैंग का काम अवैध हथियार जमुई में निर्माण करना था। इसी सूचना के आधार पर जमुई पुलिस टीम सधन छापेमारी की, जमुई थाना के कल्याणपुर इलाके में,गरही थाना के बाजार के पास चौक दुकान में और रोपवेल के एक घर में ,इन तीन जगह पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। जहां अवैध हथियार निर्माण कार्य को लेकर फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि काफी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अर्ध निर्मित पिस्टल सहित कई तरह के मशीनों को तीनों जगह से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज कर और भी डिटेल जानकारी ले रहे है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी सम्मिलित है,सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999